नानपारा: रिसिया में सोते समय चालक की जेब से नगदी और मोबाइल हुई चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
रिसिया कस्बे में नाला निर्माण कार्य में लगे एक मिक्चर मशीन चालक के साथ देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चालक चारपाई पर सो रहा था और इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी जेब से नकदी और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।