गुमला: गुमला में लैंप्स का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा 50% सब्सिडी का लाभ
Gumla, Gumla | Jun 25, 2026 शहर के खड़ियापाड़ा में लैंप्स केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बबलू खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने कहा कि गुमला में लैंप्स केंद्र शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर धान मिलेगा।