रेउसा चौराहे पर लगे जाम को हटवाने कर लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस और तहसील प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे बाद जाम हटवाकर यातयात की चालू करवाया जा सका। बता दें कि थानगांव थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।