दतिया: दतिया रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
Datia, Datia | Oct 18, 2025 दतिया जिले के रेलवेस्टेशन के ओवर ब्रिज पुल पर शुक्रवार रात्रि में लगभग 10 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल हो गई। वहीं घायल महिला को राहगीरों के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवेस्टेशन के ओवर ब्रिज पुल पर एक महिला पैदल जा रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन चालक महिला में टक्कर मारकर भाग गया।