डिंडौरी: शा प्रा शा शिकारी टोला की शिक्षिका का स्थानांतरण निरस्त कराने को लेकर ग्रामीणो और पालकों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
शासकीय प्राथमिक शाला शिकारी टोला की शिक्षिका उमा उपाध्याय का स्थानांतरण निरस्त कराने को लेकर ग्रामीण और पालकों ने गुरुवार दोपहर 2:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीण और पालकों ने बताया कि शिक्षिका का अध्यापन कार्यप्रणाली अच्छा जिसके कारण बच्चो कि पढने रूचि बनी हुई है शिक्षिका का स्थानांतरण होने से बच्चो के भविष्य प्रभावित होगा ।