बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
सदर विधायक पलटू राम द्वारा गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आए हुए लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया तथा उसके तुरंत निस्तारण हेतु कहा। सदर विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निस्तारण समय से हो।