नावकोठी: नावकोठी के वृंदावन में सोना लूट के बाद तलाशी में बम विस्फोट, पांच पुलिसकर्मी घायल
नावकोठी के डफरपुर पंचायत के वृंदावन में सोना लूट के तलाशी के दौरान पांच पुलिसकर्मी बम विस्फोट में घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मियों को स्थानीय नावकोठी के प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया। बम विस्फोट की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्वान दस्ता और बमनिरोधी दस्ता की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घर सघन तलाशी अभियान चलाया है।