खंडवा नगर: खानसाहवली दरगाह में मधुमक्खियों का हमला, जियारत करने पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति घायल
खंडवा की प्रसिद्ध खानशाहवली दरगाह पर जियारत करने पहुंचे जायरीनों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बुजुर्ग ने बताया कि वह रोजाना दरगाह पर जियारत करने जाते हैं और आज भी परिवार के साथ पहुंचे थे। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है