बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र स्थित न्यारा पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और बाइक में हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत
देवरनिया थाना क्षेत्र के न्यारा पैट्रोल पंप के पास आज बरेली की तरफ जा रही रोडवेज बस और विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक में टक्कर हो गई इस हादसे में बाइक सवार विपिन निवासी कुआं डांडा थाना भोजीपुरा इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन में उसे इलाज के लिए भोजीपुरा स्थित एस आर एम एस अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।