बिसौली: आसफपुर में मंडल पदाधिकारी एवं बूथ समिति की सत्यापन बैठक आयोजित, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर दिया गया जोर
आसफपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को 3 बजे करीब आसफपुर क्षेत्र में भाजपा मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ समिति सदस्यों की सत्यापन बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।