कैंपियरगंज: जुआ खिलाकर लोगों को बनाते थे शिकार, फिर रास्ते में रोककर करते थे लूट; कैम्पियरगंज पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा
गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में जुआ खिलाकर लोगों को फंसाने और बाद में लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले लोगों को जुआ खेलने बुलाते थे और उन्हें पैसे जितवा देते थे। इसके बाद सुनसान रास्ते में रोककर मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लेते थे। 25 अप्रैल को एक युवक से 77 हजार रुपये और मोबाइल लूटे गए थे।