रामसनेही घाट: दुकान खाली करने के विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने गाजीपुर में रोड जाम किया
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुकान खाली करने को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान श्याम यादव निवासी जहमतिया पुरवा मजरे गाजीपुर के रूप में हुई। घटना के विरोध में परिजनों ने कोटवा -कोटवा धाम मार्ग पर शव रखकर का प्रदर्शन किया।पुलिस ने पहुंचकर समझा बूझाकर रोड खुलवाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।