चंदिया: महिला से मारपीट का आरोप, पति और ससुर पर चंदिया थाने में मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Apr 27, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।ग्राम बहेरवाह निवासी मीना रैदास के साथ उसके पति दिनेश रैदास और ससुर अकाली रैदास ने मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने महिला को घर में बंद कर गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित किया।इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़िता की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है