शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादी द्वारा खुद को लगाई गई आग के सम्बंध में एसपी अशोक कुमार मीणा ने दी विस्तृत जानकारी
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांट थाना क्षेत्र के के रहने वाले फरियादी द्वारा आग लगाए जाने के सम्बन्ध में एसपी अशोक कुमार मीणा ने दी विस्तृत जानकारी। एसपी ने बताया कि ताहिर अली नाम के व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली थी। फरियादी का पहले से ही मुकदमा दर्ज है। मौके पर हुई घटना में तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित को इलाज के लिए भेजा गया है।