कैराना: कांधला पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 30, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील दत्त टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। आरोपी के कब्जे से नकदी, पैन व सट्टा पर्चा बरामद हुआ है।