बांका: शहर में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के आस-पास सुरक्षा के लिए फेंसिंग की जा रही है
Banka, Banka | Dec 19, 2024 बिजली विभाग ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से लोगों की सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी है। सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए विभाग ने सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के आस पास की जगहों पर फेनसिंग से घेराबंदी का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे भी शहर के कई ट्रांसफार्मर के आस पास फेनसिंग से घेराबंदी करते देखा गया।