दुधि: दुद्धी में दो नाबालिक बालिकाओं की शादी चाईल्ड हेल्प लाइन की सतर्कता से रुकी, मासूमों का बाल विवाह टला
सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में बाल विवाह किये जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो नाबालिग बालिकाओ की शादी रुकवा दी। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने संबंधित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए मौके पर पहुंची और परिजनों से आयु संबंधी दस्तावेज मांगे।