राजगढ़: ग्राम पंचायत मुख्यालय लुटाणा की पूर्णता की मांग, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अन्यथा मतदान बहिष्कार
राजगढ पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत लुटाना मगनी का ग्राम पंचायत मुख्यालय लूटाना पूर्ण करने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तथा उपखण्ड अधिकारी राजगढ डॉ मनोज खेमादा को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है। तथा ग्राम पंचायत मुख्यालय लुटाना पूर्ण ही रखने की माँग की है। ग्रामीणों ने माँग नहीं मानी जाने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है।