मुंगेर: भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत, मुंगेर सेवा मंच ने 1402 बोतल ठंडा पानी बांटा
Munger, Munger | May 25, 2026 भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच सोमवार को मुंगेर सेवा मंच की ओर से जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रह्मपुत्र मेल एवं साहिबगंज इंटरसिटी के यात्रियों के बीच 1402 बोतल एक-एक लीटर ठंडा शीतल जल का वितरण किया गया। गर्मी से परेशान यात्रियों को ठंडा पानी मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद