मेरठ: टीपी नगर में चौहानपुरी गैस गोदाम के निकट रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 टीपी नगर थाना क्षेत्र के चौहानपुरी गैस गोदाम के निकट रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते ही युवक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दी जिसके बाद युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से युवक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।