परसिया: न्यूटन पुलिस ने गौली परासिया में कार से बकरियां चुराने के आरोपियों को जेल भेजा
न्यूटन पुलिस चौकी के पगारा के गोली परासिया गांव में रविवार को कार से बकरियां चुराने के आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। सोमवार को साढे चार बजे पुलिस इन्हें जेल दाखिल करने ले गई। तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है।गौरतलब है कि गौली परासिया गांव मंे स्विफ्ट डिजायर कार में बकरियों को कार में भर लिया गया था। ग्रामीणों ने इन्हें देख लिया।