मंझनपुर: कैमा गांव में प्रेम विवाह के पांच माह बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
कैमा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी 22 वर्षीय वीरू खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि उसके पिता ई-रिक्शा लेकर सवारियां भरने चले गए थे।