कैराना: कैराना में तितरवाड़ा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान, अतिक्रमण ध्वस्त कर सामान किया जब्त
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रंजीता सैनी ने पिछले दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। बताया था कि पानीपत रोड से तितरवाड़ा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा कई-कई फीट आगे तक सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को टीम पहुंची।