शाहबाद: मौलागंज के पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, एक ही जमीन का तीन लोगों से किया सौदा
एक ही जमीन का तीन लोगों से सौदा करके ठगी करने वाले पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला मौलागंज निवासी लवकुश पुत्र मुंशीलाल के अनुसार मौलागंज मोहल्ले के रहने वाले परसादी और उसके पुत्र अमित कुमार से एक एक प्लांट का सौदा किया था।