शाहबाद: नवादा के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव के पास शुक्रवार को शाम 6:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पचदेवरा थाना के ग्राम गौंटिया का वीरपाल अपने रिश्तेदारी में वापस होकर बाइक से घर जा रहा था। तभी दुर्घटना हुई।