शाहबाद: हरदोई हाइवे पर मिलन ढाबा के निकट कार से टकराकर बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर मिलन ढाबे के निकट तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई जिससे तीन बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी लवकुश पुत्र सत्यकुमार अपने साथी बिरजू पुत्र चंदन तथा टड़ियावा के हेमराज के साथ जा रहे थे तभी दुर्घटना हुई।