मढ़ौरा: मिर्जापुर में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हामिद की जयंती मनाई गयी
प्रखंड के मिर्जापुर में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हामिद की जयंती समारोह पुर्वक मनाई गयी जहां उपस्थिति आगंतुको ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्पापर्ण करके नमन करते हुए जीवनी पर प्रकाश डाला। बुधवार की दोपहर एक बजे अजुमन इदरीसीया के जिलाध्यक्ष जलालुद्वीन ने कहा कि 1965 के युद्ध में अब्दुल हामिद से अदम्य साहस दिखाते हुए युद्ध किया था और शहीद हो गये।