हैदरगढ़: मखदूमपुर गांव में सांप के काटने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत और परिवार में छाया मातम
कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदूमपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मखदूमपुर गांव निवासी वासुदेव वर्मा की पत्नी रोज की तरह अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थीं।