लोहरदगा: लोहरदगा ज़िले के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
लोहरदगा: लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त संदीप कुमार मीना समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, विभिन्न वि