मड़ियाहू: पृथ्वीपुर की सुष्मिता सिंह बनीं IFS अधिकारी, UPSC में हासिल की 32वीं रैंक
सुरेरी क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव की सुष्मिता सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया 32वीं रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।