बदायूं: नरऊ गांव में लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला के गेट पर मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | May 11, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के नरऊ गांव के रहने वाले 18 वर्षीय अमन पुत्र पिंटू का गांव के ही रहने वाले युवकों से रविवार को मारपीट हो गई थी।जिसकी अमन ने पुलिस से शिकायत की थी और वह लापता हो गया। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए । परिजनों ने बताया जब वह सोमवार की सुबह पशुशाला में पशुओ को चारा डालने जा रहे थे। तो अमन का शव पशुशाला के गेट पर पड़ा मिला ।