उरई: तहसील परिसर उरई में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने आपदाओं से बचाव के बारे में दी जानकारी, एसडीएम रहे मौजूद
Orai, Jalaun | Feb 7, 2024 उरई के तहसील परिसर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 6 सदस्य टीम ने तहसील के कर्मचारियों को भूकंप, आग, एक्सीडेंट आदि से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। जिससे आपदा से बेहतर तरीके से निपटा जा सके और लोगों की ज्यादा से ज्यादा जान बचाई जा सके। इसे दौरान एसडीएम भी मौजूद रहें।