पिछोर: सड़क निर्माण कॉलेज चौराहे से नई बस्ती तक लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान
पिछोर नगर में आज मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे कॉलेज चौराहे से लेकर नई बस्ती तक जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।इस कारण सड़क की एक ही पट्टी से दोनों ओर के वाहनों को निकाला जा रहा है।संकरे रास्ते के चलते यह जाम की स्थिति बनी।