हज़ारीबाग: नगर निगम के सफाई कर्मचारी स्थायीकरण के लिए न्यायालय जाएंगे, नगर हॉल में बैठक कर लिया निर्णय
नगर निगम हजारीबाग के सफाई कर्मचारियों की बैठक हरी नगर हॉल परिसर में शुक्रवार 4 बजे को हुई। झारखंड के नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों को परमानेंट नौकरी नहीं देने की मांग पर कई सालों से कई प्रकार के बहाने नगर विकास झारखंड सरकार के द्वारा किया जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी लगभग 20 सालों से सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं.