हज़ारीबाग: बादम-अंबाजीत पथ पर हत्या का मामला दर्ज, तीन आरोपी नामजद
हज़ारीबाग जिल के बादम-अंबाजीत पथ में राम लखन सिंह के मकान के पास सड़क दुर्घटना में गोंदलपुरा निवासी पिंटू कुमार की मौत मामले में पिता गणेश महतो के आवेदन पर हत्या का मामला आज शुक्रवार 3 बजे दर्ज कर लिया गया है. इसमें ट्रैक्टर मालिक गज्जा सिंह (पिता अभय सिंह), घायल दोस्त बिहारी महतो एवं बिहारी के भाई मुकेश महतो को आरोपी बनाया गया है.