सुल्तानगंज: नाबालिग लड़की के लापता होने पर परिजनों ने अपहरण और धमकी का लगाया आरोप
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे फोन पर बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच पहले से मोबाइल पर बातचीत होती थी, जिसकी जानकारी बाद में मिली। काफी खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चल