चमोली: रविग्राम मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए ₹9.48 करोड़ की स्वीकृति, समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश
जोशीमठ के रविग्राम में मिनी स्टेडियम निर्माण को गति देने हेतु ₹9.48 करोड़ की परियोजना पर समीक्षा बैठक हुई। चार लेन सिंथेटिक ट्रैक, इनफील्ड कोर्ट व अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।