डीग: सड़क सुरक्षा के लिए डीग पुलिस ने गांव अऊ में जागरूकता अभियान आयोजित किया, 50 हेलमेट किए वितरित
Deeg, Bharatpur | May 23, 2026 कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे डीग जिले के गांव अऊ में “जीवन रक्षा–सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करना रहा।