भदोही: चौरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर को किया गिरफ्तार
अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चौरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर आकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उसे कंधिया फाटक के पास से दबोचा गया। आकाश संगठित रूप से अपने गैंग के साथ चोरी, नकबजनी व समाज में भय फैलाने जैसे अपराधों में लिप्त था।