भदोही: चौरी में फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता पुत्र गिरीजा प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम व पोस्ट चिकलहट, जनपद बलिया का रहने वाला है। वह भदोही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय दरुनहा में सहायक अध्यापक के पद पर था।