भदोही: भदोही के इन्दिरा मिल पर ट्रेन की चपेट में आने से एंबुलेंस चालक की हुई दर्दनाक मौत
भदोही के नगर पंचायत नई बाजार मरदनपुर निवासी 52 वर्षीय कैलाशनाथ यादव की शनिवार को ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ टोटो से इंदिरा मिल क्षेत्र में गए थे, जहां पिता-पुत्र में विवाद हो गया। विवाद के बाद कैलाशनाथ रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़े और भदोही से चौरी जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।