हरदा: मूंग खरीदी का फैसला किसानों के लिए बना राहत, हरदा मंडियों में 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े दाम
Harda, Harda | Aug 1, 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की सीमा प्रति एकड़ 1 क्विंटल 20 किलो से बढ़ाकर 3 क्विंटल किए जाने का असर अब हरदा जिले की मंडियों में साफ दिखाई दे रहा है। फैसले के बाद मूंग के बाजार भाव में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। पहले जहां मंडियों में मूंग 6 हजार से 6 हजार 500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी।