लखीमपुर: आवास विकास में इंटरलॉक सड़क निर्माण पर उठे सवाल, मानकों की अनदेखी का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला आवास विकास में चल रहे इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सड़क को ऊंचा करने के लिए निर्धारित मानकों के विपरीत नीचे मिट्टी और मलबा डालकर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसका वीडियो हुआ वायरल।