डीग: डीग में ओवरलोड ट्रैकों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा, पांच वाहनों से ₹2.25 लाख का जुर्माना वसूला
Deeg, Bharatpur | Jul 19, 2026 जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने रविवार को पुलिस के सहयोग से विशेष जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे पांच ट्रकों को पकड़कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।