जखनिया: पुलिस लाइन में एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, मातहतों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया, जिले भर से पहुंचे पीआरवी वाहन
जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सलामी लेकर पुलिस बल की अनुशासन, कार्यक्षमता और तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता का बारीकी से जायजा लिया।