टीकमगढ़: मदनीखेरा गांव में सड़क व नाली का निर्माण ना होने के कारण जगह-जगह हुआ जल भराव, ग्रामीण परेशान #jansamasya
मामला टीकमगढ़ जिले के मदनीखेरा गांव का जहां जहां पर सड़क और नाली न होने के कारण ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। सीसी रोड और नाली न होने के कारण जगह जगह जलभराव है। बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का मौसम है इस कारण और भी परेशानी हो रही है, जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण किया जाए।