सिकंदरा: राजपुर में चौकीदारों की बैठक में कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, 23 चौकीदार हुए सम्मानित
राजपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी सनत कुमार की अध्यक्षता में चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने गांव स्तर पर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए चौकीदारों को संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल प