उंटारी रोड: जोगा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगा गांव में शुक्रवार की शाम 26 वर्षीय विवाहिता कविता कुमारी की फांसी लगने से मौत हो गई। वह रविंद्र कुमार रवि की पत्नी थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे गंभीर अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना को लेकर मायके पक्ष ने पति पर मारपीट और हत्या का गंभीर आरोप