फुलवारी: फुलवारी शरीफ में कोचिंग छात्रा की अपार्टमेंट से गिरने पर हुई मौत का मामला खुला
Phulwari, Patna | Apr 15, 2026 12 फरवरी को फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में सुमित्रा अपार्टमेंट से एक कोचिंग छात्रा के अपार्टमेंट की छत से गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों को कुछ लोगों पर संदेह था की छात्रा के साथ कुछ गलत हुआ है। वहीं बुधवार शाम 5:40 पर एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम में यौन शोषण के कोई संकेत नहीं मिले हैं।