करनैलगंज: दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना कौड़िया पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व दहेज उत्पीड़न के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश शुक्ला, नानबच्चा उर्फ राजेश और मिथिलेश शुक्ला शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें कौड़िया बाजार स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। 4 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।